धर्मराजस्थान

गंगापुर में रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन 

गंगापुर में रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन 

गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान:- रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड का पाठ ज्ञान जी का चौक स्थित वीर हनुमानजी के मंदिर दरबार पर किया गया। आयोजक लादू लाल तेली द्वारा भक्तों का स्वागत सत्कार किया गया। मंडल के वरिष्ठ सदस्य शंकर लाल लोहिया ने बताया कि रामायण मंडल द्वारा युवा वर्ग में रामायण के प्रति जागरूकता बढ़े इसके लिए मंडल में अधिकाधीक युवा वर्ग जुड़ रहे हैं। मंडल के रामनारायण वैष्णव ने बताया नवरात्रि में 10 दिन तक सुंदरकांड का पाठ अलग-अलग लोगों के घरों पर आयोजित किया जाता है।

सुंदरकांड में जगदीश झवर ,राजकुमार वैष्णव,बाबूलाल माली,हरि अग्रवाल, सी ए सुनील जोशी,अरविन्द चौधरी,रतन लाल शर्मा, राजकुमार सेन, गोवर्धन लाल माली, मोती लाल गहलोत,दिनेश बापना,रमेश तेली,पवन लोहिया सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

Reporter:- Dinesh Lakshkar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!