आयुर्वेद दिवस मनाकर किया कार्मिकों को सम्मानित

आयुर्वेद दिवस मनाकर किया कार्मिकों को सम्मानित
गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान:- राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय कोटा रोड भीलवाड़ा में जिला स्तरीय दसवा आयुर्वेद दिवस मनाया गया समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर महाराज सिंह उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा एवं मुख्य अतिथि प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी एल शर्मा एवं चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश शर्मा ने की। समारोह के विशिष्ठ अतिथि सहायक निदेशक डॉक्टर राम स्वरूप शर्मा एवं नर्सेज संघ के जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने की। समारोह के नोडल अधिकारी डॉक्टर शर्मा ने बताया कि सम्पूर्ण ज़िले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 अधिकारी/कर्मचारीयो को सम्मानित किया गया, जिनमें चिकित्सक कम्पाउंडर एवं मंत्रालय अधिकारी कर्मचारी व परिचारक वर्ग शामिल हैं ।
एकीकृत आयुष चिकित्सालय को जिले में उत्कृष्ट चिकित्सालय चयनित किया गया व सम्मानित किया गया।सम्मानित चिकित्साधिकारी डाँ विनीत जैन , डॉक्टर भवानी शंकर शर्मा नर्सिंग वर्ग में संजय गौरण , मुकेश कुमार एवं मंत्रालय अधिकारी वर्ग मे सत्यनारायण भट्ट , दुर्गेश भट्ट, ओमप्रकाश शर्मा और शाहरुख़ ख़ान पठान, कमलेश खटीक, इसरार मोहम्मद पठान को सम्मानित किया गया।
Reporter:- Dinesh Lakshkar




