राजस्थान

गंगापुर में अग्रसेन जयंती पर चार दिवसीय महोत्सव संपन्न

गंगापुर में अग्रसेन जयंती पर चार दिवसीय महोत्सव संपन्न

गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान:- स्थानीय अग्रवाल समाज द्वारा चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर कस्बे में दोपहर बाद अग्रसेन भवन से अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई नरसिंह मंदिर पहुंची । जहां महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शाम को समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

शोभायात्रा में चेतन प्रकाश अग्रवाल, संजय रूईया, ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन धानुका, रामदत्त लोहिया, राजाराम लोहिया, महेश मोर, सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, प्रकाश लोहिया, अनिता लोहिया, पूजा लोहिया, निशा अग्रवाल सहित समाज की महिला एवं पुरूष मौजूद थे।

Reporter:- Dinesh Lakshkar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!