
गंगापुर में भारत विकास परिषद की मातृ शक्ति द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन
गंगापुर, भीलवाड़ा राजस्थान, भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर की मातृ शक्ति द्वारा सोहस्ती वाटिका में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां अंबे, विवेकानंद जी और मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसे महिला संयोजिका दीपिका सोनी, अनीता लोहिया, ममता जीनगर, पूजा लोहिया, रीना समदानी और दया सैनी ने संपन्न किया।महिलाओं और बालिकाओं ने माता रानी के समक्ष उत्साहपूर्वक डांडिया और गरबा नृत्य किया, जिसमें डंडियों की खनक ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में प्रियंका व्यास, पूजा शर्मा, शिल्पा सोमानी, दीपिका सोमानी, हेमलता तिवारी, नीतू कसेरा और प्रीति रांका ने परिषद परिवार के प्रयासों की सराहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर स्नेहलता शर्मा, प्रिया जागेटिया, मीना वैष्णव, नीरू जैन, प्रियंका अग्रवाल, अनीता मुंदड़ा, हंसा मुंदड़ा, भावना शर्मा, शीला सोनी, सोनम माली, नीलम पिछोलिया, ज्योति टॉक, ऋषिका व्यास, कला व्यास, खुशबू अग्रवाल, पूजा लढ़ा, तारा सैनी, अनिता सैनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।
Reporter: Dinesh Lakshkar




