
गंगापुर में सज रही आकर्षक जीवन्त झांकीया
गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान, नवरात्रि स्थापना के साथ ही गंगापुर में गरबा नृत्य और जीवन्त झांकियो की धूम मच रही हैं । नरसिंह चौक, रेगर मोहल्ला ,सहाड़ा चौपाटी के यहां पर गरबा नृत्य का आयोजन हो रहा है । जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंच रहे हैं और गरबा नृत्य का आनंद लिया जा रहा है। भूत बावजी मित्र मण्डल और श्री बजरंग कीर्तन सांस्कृतिक कला मंडल पंचतीर्थ मंदिर द्वारा बनाई आकर्षक झांकियां जिसको महिलाओं और बच्चों द्वारा बहुत पसन्द किया जा रहा है।
बजरंग मंडल के सरक्षक गंगासिंह चौहान ने बताया की प्रतिदिन मंदिर परिसर मे हरी कीर्तन किया जा रहा है। जिसमें मदन लाल तेली, संभु सिंह राजपूत, कन्हैया लाल लोहार, ताराचंद माली, महेश तेली,फतेहलाल लोहार,बद्री लाल शर्मा, सुनील सिंह राजपूत, द्वारा मंदिर परिसर की अन्य व्यवस्थाओ की देखरेख की जा रही है।
Reporter: Dinesh Lakshkar




