क्राइमराजस्थान

कार में 45 किलो डोडाचुरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कार में 45 किलो डोडाचुरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक बलेनो कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त कर बालोतरा जिले के दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के सुपरविजन एंव थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर बुधवार को एसआई सुरेश चन्द व जाप्ता एएसआई प्रहलाद सिंह,हैड कानि. पुष्पराजसिह ,कानि सूर्यभान सिंह, दयाराम, धर्मचन्द, जगदीश, आशिष व चालक हैडकानि महावीर सिंह द्वारा थाने के बाहर नाकाबन्दी शुरु की। इसी दौरान प्रतापगढ-नीमच की तरफ से आई एक बलेनो कार को रूकवाकर तलाशी ली गई तो कार के अन्दर काले रंग के तीन प्लास्टिक के कट्टे मिले जिनमे भरा कुल 45 किलोग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा को जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को जब्त कर दोनों आरोपी बालोतरा जिले के समदड़ी थानांतर्गत फुलन निवासी प्रभुराम पिता बलवन्तराम विश्नोई तथा किशोर सिंह पिता चौथ सिंह राठोड को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!