क्राइमराजस्थान

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हुलिया बदलकर दिल्ली में काट रहा था फरारी 

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। हुलिया बदलकर दिल्ली में काट रहा था फरारी 

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी राकेश खटीक को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपना हुलिया बदल कर दिल्ली में फरारी काट रहा था

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पिड़िता ने रिपोर्ट कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले 6-7 साल से आरोपी राकेश कुमार चन्देल पुत्र मदनलाल जाति खटीक निवासी खटीक मौहल्ला जावद पुलिस थाना जावद जिला नीमच (मध्य प्रदेष) से निम्बाहेडा रहने के दौरान जान पहचान हुई, तब से आरोपी राकेश खटीक शादी करने का झूठा आश्वासन देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। कई बार उसने मना किया तो उसके विडियो व फोटोज वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। अभी कुछ समय से अश्लील फोटो, विडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमैल कर जलील व परेशान कर रहा है। उसने डरा धमकाकर महिला की स्कूटी ओर फर्दन दो लाख रूपये ऐंठ लिये। पीड़िता की रिर्पोट पर प्रकरण पंजिबद्व कर कन्हैया लाल उप निरीक्षक द्वारा गहनता से अनुसंधान किया गया।

एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन एंव रामसुमेर मीणा पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के नेतृत्व में अनुसधांन अधिकारी कन्हैया लाल उप निरीक्षक व पुलिस जाप्ता एएसआई सूरज कुमार, कानि. विरेन्द्र, देवेन्द्र व रामचन्द्र एवं साइबर सेल हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की टीम गठित की गई। टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी 42 वर्षीय राकेश कुमार चंदेल पुत्र मदनलाल खटीक निवासी जावद जिला नीमच (मध्य प्रदेश) प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी समय से हुलिया बदलकर दिल्ली व ग्रेटर नोयडा की तरफ रहने लग गया। कड़े प्रयास करते हुए गठित टीम ने तकनिकी साक्ष्यों की सहायता से वांछित आरोपी राकेश कुमार खटीक को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!