मोदी के जन्मदिन पर लसड़ावन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लसड़ावन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ राजस्थान:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लसडावन में बुधवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वंदेमातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश जैन लसडावन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गोमाबाई नेत्रालय द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति नीमच के आर्थिक सहयोग व जिला अंधत्व निवारण समिति चित्तौड़गढ़ की प्रशासनिक अनुमति एवं वंदेमातरम फाउंडेशन,लसडावन के सौजन्य से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन बुधवार को प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चला।पूर्व विधायक अशोक नवलखा,भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह शक्तावत,नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया।

वंदेमातरम फाउंडेशन के भावेश बम्ब राहुल टांक ने बताया कि इस निःशुल्क शिविर में 113 का रजिस्ट्रेशन हुआ।इनमें से 20 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया और 29 मरीजों को आंखों की जांच कर चश्मे दिए गए अन्य मरीजों को जांच के पश्चात आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां दी गई।

वंदेमातरम फाउंडेशन के मनीष रेगर जगदीश सालवी ने बताया कि परीक्षण पश्चात मोतियाबिंद के ऑपरेशन योग्य चयनित मरीजों को ऑपरेशन हेतु गोमाबाई नेत्रालय नीमच की टीम के साथ रवाना किया गया जहाँ इन मरीजों के ऑपरेशन किये जायेंगे। शिविर के दौरान पूर्व सरपंच कमलेश चावत,सरपँच रमेश बोरीवाल,भूमिविकास बैंक डायरेक्टर उदयलाल माली,पूर्व जीएसएस अध्यक्ष भेरूलाल धाकड़,महावीरदास सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी हरिशंकर खेड़िया व उनकी टीम द्वारा सहयोग किया गया।




