धर्मराजस्थान

नवरात्रि में गरबा के रंग में रंगा गंगापुर

 नवरात्रि में गरबा के रंग में रंगा गंगापुर

गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान:- नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही गंगापुर में गरबा नृत्य और जीवंत झांकियों की धूम मची हुई है। शहर के नरसिंह चौक, रेगर मोहल्ला, और सहाड़ा चौपाटी में गरबा नृत्य का शानदार आयोजन किया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। चौपाटी मित्र मंडल गंगापुर द्वारा आयोजित भव्य गरबा नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर लोक अभियोजक दिनेश बापना, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक शोभा लाल जीनगर, महावीर जीव दया संस्थान के सचिव दिनेश लक्षकार, और समाजसेवी जुगल किशोर जागेटिया , मुकेश वैष्णव मेडिकल ने दीप प्रज्वलन करके किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश बापना ने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता है और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है। चौपाटी मित्र मंडल के दिनेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में लकी अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, दिलीप कसारा, सुनील माली, पिंटू वसीटा, प्रवीन माली, महावीर माली, निखिल हेडा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Reporter:-Dinesh Lakshkar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!