Uncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़देशराजस्थान

ट्रक से एक क्विंटल 97 किलो अवैध गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विशाखापत्तनम से लाना बताया गया गांजा

अवैध मादक पदार्थों के विरूद्व गंगरार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। ट्रक से एक क्विंटल 97 किलो अवैध गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

विशाखापत्तनम से लाना बताया था गांजा

चित्तौड़गढ़, राजस्थान जिले की गंगरार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ट्रक में परिवहन किया जा रहा एक क्विंटल 97 किलो अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा विशाखापत्तनम से लाना बताया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में थानाधिकारी गंगरार दुर्गा प्रसाद दाधीच पु.नि. को मुखबीर से सुचना मिली की उदयपुर की तरफ से एक ट्रक आ रही है जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं कुछ ही समय के बाद गंगरार पहुंचने वाली है। उक्त ट्रक में अवैध गांजा हो सकता है यदि जल्द ही उक्त ट्रक मय चालक को नही पकडा गया तो अवैध मादक पदार्थ गांजा को खुर्द बुर्द कर सकता है।

मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने से एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी गंगरार व पुलिस जाप्ता एवं जिला विशेष टीम द्वारा चित्तौडगढ-भीलवाडा सिक्स लेन रोड के सर्विस रोड पर मेडीखेडा पुलिया के पास पहुँचें। जहाँ पर मुखबीर की सूचना अनुसार एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। उक्त ट्रक चालक द्वारा तेजगति से सिक्स लेन रोड की दीवार के पास के कच्चे रास्ते से ट्रक को भगाने का प्रयास किया जिस पर थानाधिकारी थाना गंगरार व जाप्ता पुलिस मय सरकारी जीप की मदद से जीप को ट्रक के आडे लगा बमुश्किल रोका गया। ट्रक में दो जवान उम्र के लडके सवार थे। उक्त ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक में 01 क्विटल 97 किलो 65 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ पाया गया। जिसे मौके पर जब्त कर आरोपी ट्रक चालक 30 वर्षीय राजू बैरवा पुत्र रतनलाल बैरवा निवासी सूलीखेडा पुलिस थाना गंगरार तथा खलासी सीट पर बैठे व्यक्ति 30 वर्षीय संपत बंजारा पुत्र रामेश्वर बंजारा निवासी रूपपुरा पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया की पूर्व में लगभग 4 क्विटल के करीब गांजा पकडा गया था जो गांजा उडीसा विशाखापटटनम से राजस्थान में लाया गया था ओर इस बार भी उक्त गांजा उडीसा विशाखापटटनम की तरफ से लाये है। उक्त अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त व परिवहन के संबंध में गहनता से जांच की जावेगी। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में जिला स्पेशल टीम की अहम भूमिका रही ।

कार्यवाही करने वाली टीम

थानाधिकारी गंगरार दुर्गा प्रसाद दाधीच पुनि., हैड कानि. युवराज सिंह, कानि. प्रकाश, रोहिताश, कुंजीलाल, गोविन्द, सुनिल कुमार व देवकिशन एवं जिला स्पेशल टीम के हैड कानि. भूपेन्द्र सिंह, कानि. राजदीप सिंह, विजय सिह, दीपक कुमार, विक्रम व सुरेन्द्र ने संपूर्ण कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाया है।

Reporter:-Rajendra Singh Shekhawat 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!