
गंगरार : कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान‘ बना अखाड़ा – आंजना समर्थकों का पलड़ा भारी, पर्यवेक्षक बने ‘रनर’
गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ जिले के जिलाध्यक्ष को लेकर गंगरार ब्लॉक की शिव वाटिका में कवायद की गई। एआईसीसी की सचिव सुभाषिनी यादव और पीसीसी के दो अन्य सदस्यों के साथ इसके लिए गंगरार कि शिव वाटिका में चर्चा कर नामों पर मंथन किया लेकिन वहां की बैठक मात्र राजनीतिक अखाड़ा बनकर रह गया।
शिव वाटिका में हुई कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष नियुक्ति सुझाव बैठक राजनीतिक अखाड़े में बदल गई। पूर्व विधायक राजेंद्र बिधूड़ी और जिलाध्यक्ष भेरू लाल को बंद कमरे में भी प्रवेश नहीं दिया गया, जबकि उदयलाल आंजना के समर्थकों ने ‘उदय लाल ज़िंदाबाद’ के नारे लगाकर माहौल अपने पक्ष में किया।
“पर्यवेक्षकों के सामने कार्यकर्ता हुए आमने-सामने जमकर हुई नारे बाजी एवं हंगामा, पर्यवेक्षक पिछले दरवाजे से निकले”
गंगरार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सर्जन अभियान के तहत बुधवार को ऑब्जर्वर सुभाषिनी यादव सीसीसी ऑब्जर्वर छोटू राम मीणा पुष्पेंद्र भारद्वाज गंगरार प्रातः काल 10 बजे शिव वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष के चयन हेतु उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में राय मशवरा की पर्यवेक्षक सुभाषिनी ने कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के समूह में बारी-बारी से मिलकर संवाद कर जिला अध्यक्ष चयन में उनकी पसंद एवं फीड बेक लिया।

इसके पश्चात पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने वह उच्च पदाधिकारियों का आदेश मानने की अपील की, तत्पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर लाल जाट ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की जातीय भिड़ंत और गाली-गलौज के बीच AICC पर्यवेक्षक सुभाषिनी यादव, छोटू राम मीणा और PCC ऑब्जर्वर पुष्पेंद्र भारद्वाज दंग रह गए और पीछे के दरवाजे से सुरक्षित निकल गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 10 बजे के करीब कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में एकत्रित हुए एवं पार्टी के पदाधिकारी पर्यवेक्षक पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी बैठक में भाग लेने हेतु पहुंचे। जहां अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष पद हेतु वार्ता का दौर चला वो भी बंद कमरे में,उस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो- दो ,चार – चार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया और उनसे राय मशवरे के साथ साथ फील्ड बैक लिया गया। उस दौरान जिला अध्यक्ष भैरूलाल जाट एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी कमरे में प्रवेश करना चाहते थे लेकिन पर्यवेक्षक ने यह कहकर मना कर दिया कि यह कार्यकर्ताओं से सीधे-सीधे संवाद का विषय है, अतः आप बाहर ही रुके, करीब साढ़े बारह बजे के बाद संगठन सृजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व मंच संचालक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति विशेष एवं जनप्रतिनिधियों के नाम से नारे नहीं लगाये जाए और न ही विरोध किया जाए।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मंच को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का वोट बैंक एससी एसटी है अगर हम ऐसे ही करते रहे तो हमारा मूल वोट बैंक खिसक जाएगा। ऐसे में एससी एसटी को मौका मिलना चाहिए। वर्तमान जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी का भी कार्यकाल अच्छा रहा है। हम सबको पार्टी के साथ रहना है और पार्टी जो निर्णय करेगी वह हम सबको मान्य करना पड़ेगा। न हीं राजेंद्र सिंह विधूड़ी के कहने से कुछ होगा न ही उदय लाल आंजना के कहने से कुछ होगा, निर्णय पार्टी के उच्च पदाधिकारी करेंगे।
विधायक के उद्बोधन से पूर्व विधायक जिंदाबाद एवं रविंद्र सिंह जिंदाबाद उदयलाल आंजना जिंदाबाद के नारे लगे, जिसे लेकर मंच संचालक ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष को लेकर नारे नहीं लगाया जाए। तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर जाट ने स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी हम उसके साथ है एवं पार्टी जिस किसी को भी जिला अध्यक्ष का जिम्मा सौंपती है हम उनके साथ है, और पार्टी के हित में कार्य करेंगे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने कहा कि कुछ ऐसे कार्यकर्ता है जो विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को वोट देते और दिलाते हैं लेकिन वही लोग लोकसभा चुनावों में बीजेपी को वोट देते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं ऐसे लोगों का क्या करना है। ऐसे में अन्य कार्यकर्ता यह कहते हुए सामने आए कि जब पूर्व में निश्चित हो चुका था कि किसी के विपक्ष में नहीं बोलना है और न हीं नारे लगाने है,तो फिर यह बात क्यों कही गई और देखते ही देखते कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और तू तू में मैं होने लगी,एक दूसरे पर जमकर आरोप लगे, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी के खिलाफ हाय हाय एवं मुर्दाबाद के नारे तक लगे। तो विधूड़ी जिंदाबाद, उदयलाल आंजना जिंदाबाद, रविंद्र सिंह राणावत जिंदाबाद के नारों से हॉल गूंज उठा, स्थिति बिगड़ी हुई देख पर्यवेक्षक, पार्टी के पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक बिना किसी सम्बोधन के पीछे के दरवाजे से धीरे-धीरे निकलने लगे। और वाहनों में बैठकर बैठक अधुरी छोड़कर निकल गई। उस दौरान पर्यवेक्षक से जब मीडिया ने घटनाक्रम के संबंध में जानकारी चाहिए तो उन्होंने कहा कि यह हमारे पार्टी का मामला है और छोटी-मोटी बात घर में होती है। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता तरह-तरह की बातें करने लगे।
ज्ञात हो हाल ही में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के अंतर्गत भी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नाराजगी जाहिर की थी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने से यह स्थिति सामने आ रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय उम्मीदवार को ही आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाए अन्यथा फिर से हार का सामना करना पड़ेगा। अगर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं तो कार्यकर्ता कैसे काम करेगा। फिलहाल इस बैठक में उदयपुर आंजना के समर्थकों की ताकत साफ साफ दिखाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भैरूलाल जाट, दौरान प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह राणावत,पूर्व प्रधान शक्ति सिंह शक्तावत, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Reporter:- Thakur Salvi




