राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का ‘मातृशक्ति सम्मेलन’ ब्यावर में सम्पन्न

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का ‘मातृशक्ति सम्मेलन’ ब्यावर में सम्पन्न

ब्यावर, राजस्थान। मंगलवार को ब्यावर में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में ‘मातृशक्ति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों, सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण की जीवंत अभिव्यक्ति था। इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ की श्रीनाथ जनकल्याण संस्था व अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ से सुनीता शर्मा का भी सम्मान किया गया। जो अपनी टीम के साथ आज के समय में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प के साथ 2015 से कार्य कर रही है। सुनीता शर्मा चित्तौड़गढ़ की बहन बेटियों के हाथों द्वारा निर्मित अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर राजस्थान का सुप्रसिद्ध गोटा पत्ती की बंदरवाले बनाकर पूरे भारतवर्ष में सेल करती है। जिसकी सराहना राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी व अजमेर दक्षिण विधायक अनीता बघेल ने भी मंच पर की थी।

सुनीता शर्मा ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया कि आम बेरोजगार महिलाए उनके साथ कैसे जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती है और सम्मानजनक जीवन जी सकती है। सुनीता ने उपमुख्यमंत्री का ध्यानाकृष्ट करते हुए भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जो भी योजनाएं चल रही है वह जमीनी स्तर पर हर घर तक हर महिला तक पहुंचे उसके लिए प्रयास करना चाहिए ताकि जरूरतमंद महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा इस तरह के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को जो मंच, संवाद और सशक्तिकरण का अवसर मिल रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है।

 

इस कार्यक्रम में ब्यावर विधायक शंकर सिंह जी रावत, अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम जी पंवार, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सविता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रेणु जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष गजानन्द, कैलाश व संजय, महिला संघ सचिव श्रीमती पुष्पा जांगिड़, भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडन, महासभा के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य तथा मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!