खेलराजस्थानराज्य

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 700 बालिकाओं ने पांच किलोमीटर लगाई दौड़

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 700 बालिकाओं ने पांच किलोमीटर लगाई दौड़

गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हमारी लाडो संस्थान के तत्वाधान में भीलवाड़ा के कारोई ग्राम में सीनियर सेकेंडरी स्कूल काराई से विनायक विद्यापीठ सीनियर भीलवाड़ा के कारोई ग्राम में सीनियर सेकेंडरी स्कूल काराई से विनायक विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुनास तक 5 किलोमीटर की एक दौड़ हुई। संस्था की डॉक्टर महिमा कुमावत ने बताया की इस दौड़ में 9 से 12 साल की 700 बेटियों ने भाग लिया। कारोई ग्राम से हरी झंडी दिखा कर कर सवेरे 8:30 बजे इन बच्चियों को रवाना किया गया।

रास्ते भर में कारोई ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया और उत्साह वर्धन किया। आते ही बेटियों को फलाहार और पानी की व्यवस्था की। बीच में ग्लूकोज वाटर दिया। मेघराज चौराहे पर ग्राम वासियों द्वारा बच्चों को गर्म दूध फल एवं पानी की व्यवस्था की। उसके बाद विनायक विद्यापीठ पहुंचते ही दोनों तरफ खड़े होकर गणमान्य अतिथियों ने दौड़कर पहुंची बेटियों को मेडल पहनाया। बाहर से आए हुए सभी अतिथियों द्वारा बेटियों से उनके अनुभव सुने एवं उनके द्वारा जो भी कार्य किया गया उसे कोच द्वारा बताया गया। साथ में पधारे उनके स्कूल के टीचर्स ने भी बताया कि कैसा अनुभव रहा। पधारे हुए सभी अतिथियों ने बेटियों का स्वागत किया उन्हें बहुत हौसला दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड जज शिव दाधीच, मनोज सिंह विभाग प्रचारक एवं हमारी लाडो संस्था की सदस्य सुधा दीदी जो कि पुणे से यहां आई थी । उन्होंने भी भाव विभोर होकर बेटियों का हृदय से स्वागत किया। इन सभी कार्यों में जिलाधीश भीलवाड़ा ,मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू एवं विधायक भीलवाड़ा अशोक कोठारी का अन्नय सहयोग रहा। साथ ही एसडीएम गंगापुर थाना अधिकारी कारोइ एवं नेशनल हाईवे के अधिकारियों एवं ग्रामीण के द्वारा सुरक्षित रूप से बेटियों को पूरा संबल और सहारा देकर इस दौड़ को पूरा कराया। इस अवसर पर विनायक विद्यापीठ के निदेशक डॉक्टर देवेंद्र कुमावत ,राज नायर सर,भुनास सरपंच मोहन तिवारी , कारोई सरपंच भगवती लाल टेलर ,गुरला सरपंच श्रवण ,अपर लोक अभियोजक दिनेश बापना,अधिवक्ता विद्या पुरी गोस्वामी,शोभा लाल जीनगर, जगदीश काबरा ,रामधन सोमानी,डॉ अर्जुन वैष्णव सभी का सहयोग रहा एवं इस पूरी दौड़ में इन सभी की उपस्थिति रही।

Reporter:- Dinesh Lakshkar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!