क्राइमराजस्थानराज्य

चित्तौड़गढ़ में बीच सड़क पर दबंगई का मामला, मार्बल व्यवसायी ने सरेआम, सड़क की जाम

बीच सड़क कार खड़ी कर ट्रैफिक किया बाधित

मार्बल व्यवसायी ने सरेआम, सड़क की जाम, बीच सड़क कार खड़ी कर ट्रैफिक किया बाधित, बीच सड़क पर दबंगई का मामला

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। के रामदेवजी का चंदेरिया इलाके में बिरला शिक्षा केंद्र के सामने बीच सड़क पर दबंगई का मामला सामने आया है। यहां चंदेरिया थाने से महज लगभग 100 मीटर की दूरी पर चेतक मार्बल परिवार के किसी युवक ने जानबूझकर दबंगई दिखाते हुए अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर, यातायात जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों और आमजन को परेशानियां उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां पास ही चेतक ग्रैनी मार्बल व्यवसायी की अपने एक हाईटेक मार्बल यूनिट रियलजा का उदघाटन हो रहा था। 

कार्यक्रम में नाच गाना चल रहा था। जिससे काफी भीड़ भी इक्कठी हों गई। जिसे वीडियो में आप साफ देख सकते है। यहां सरेआम बीच सड़क गाड़ी लगाकर सड़क जाम की गई, और घंटों तक कार्यक्रम चलता रहा, जिसकी भनक ना यातायात पुलिस को लगी, और ना ही पास स्थित चंदेरिया थाने को इसकी भनक लगी। वाहन चालक और राहगीर परेशान होते रहे, लेकिन रसूखदार व्यवसाई ने तब तक अपनी कार बीच सड़क से नहीं हटाई, जब तक कि उनका कार्यक्रम समाप्त नहीं हो गया।

इस पूरे कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक बाधित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मामला चंदेरिया थाने इलाके का है, ऐसे में चंदेरिया पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं। कि व्यवसाई को बीच सड़क कार खड़ी कर यातायात बाधित करने का यह अधिकार आखिरकार उसको किसने दिया???बता दे कि चंदेरिया थाना यहां से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!