धर्मराजस्थान

भदेसर में 21 करोड़ की लागत से बनेगा भैरुनाथ “भैंरोबाबा” का मंदिर, हुआ भूमि पूजन

संत-महात्माओं की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन

भदेसर में 21 करोड़ की लागत से बनेगा भैरुनाथ “भैंरोबाबा” का मंदिर, हुआ भूमि पूजन

चित्तौड़गढ़ राजस्थान। चित्तौड़गढ़ के भदेसर उपखंड क्षेत्र में स्थित भदेसरिया भैरूनाथ सनातन धर्म में जन-जन की आस्था के प्रतीक है। भदेसर रियासत काल से ही यह स्थान आध्यात्म का केंद्र रहा है, जहां तालाब की पाल के पास स्थित एक बावड़ी पर भदेसर भैरू का स्थान बना हुआ है। अब यहां 21 करोड़ रुपयों की लागत से भव्य मंदिर बनने जा रहा है। आगामी समय में बनन वाले इस “भैंरोंनाथ धाम” का आज गुरुवार को भदेसर के श्री भैरुनाथ मंदिर में भव्य भूमि पूजन, शिला स्थापना व पूर्णाहुति कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम को लेकर भदेसर के एक निजी रिज़ॉर्ट से एक विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई भैरुनाथ मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण, ग्रामवासी और संत-महात्मा शामिल हुए। शोभायात्रा के मंदिर प्रांगण पहुंचने पर वेद मंत्रों के साथ 21 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य भैरोनाथ धाम मंदिर का भूमि पूजन कर, शिला पूजन कर शिला स्थापना की गई। इस अवसर पर पांच दिवसीय भदेसर भैरुनाथ मंदिर वास्तु अनुष्ठान का भी समापन हुआ, जो पिछले पाँच दिनों से निरंतर भदेसर के पूर्व राजपंडित परिवार के सदस्य पंडित दीपक भट्ट एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।

संत-महात्माओं की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

कार्यक्रम के बाद मंदिर प्रांगण में धर्मसभा आयोजित की गई, जिसमें ध्यानयोगी श्री उत्तम स्वामी जी महाराज, महंत श्री रामनाथ जी महाराज, महंत श्री लालनाथ जी महाराज एवं पीठाधीश्वर श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। धर्मसभा के पश्चात् उपस्थित समस्त संत-महात्माओं के करकमलों द्वारा पूर्णाहुति यज्ञ का समापन हुआ। कार्यक्रम में भदेसर सहित राजस्थान, मेवाड़, और मालवा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामवासियों का विशेष अभूतपूर्व सहयोग इस आयोजन में रहा। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिकता का वातावरण व्याप्त रहा। समारोह के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी भदेसर के निजी रिज़ॉर्ट परिसर में किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर भैरुनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओंकारनाथ योगी, कोषाध्यक्ष गोवर्धननाथ योगी, मंत्री पारस योगी, उपाध्यक्ष रमेशनाथ योगी, कमलेश्वरनाथ योगी, प्रबंध समिति सदस्य अर्जुननाथ योगी, नंदानाथ योगी, नारायणनाथ योगी, शिवनाथ योगी, किशन नाथ योगी सहित सभी ट्रस्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!