
गंगापुर के नर्सिंग चौक सत्यनारायण मंदिर गरबा मंडल का समापन समारोह आयोजित
गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान। नर्सिंग चौक सत्यनारायण मंदिर गरबा मंडल का भव्य समापन समारोह गरबा प्रतियोगिता के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अपर लोक अभियोजक दिनेश कुमार बापना थे, जबकि अध्यक्षता राजकीय सीनियर माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल गोवर्धन लाल सोनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में शोभा लाल जीनगर, विद्या प्रसाद जोशी, दिनेश लक्षकार, घनश्याम राठौर, कन्हैयालाल माली, पार्षद बिंदु देवी सोनी, नारायण लाल तिवारी और अमित चौहान शामिल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर गरबा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि दिनेश कुमार बापना ने कहा कि आज का युवा वर्ग अपने जोश को सकारात्मक कार्यों में लगाने के बजाय व्यसन और गलत आदतों में समय नष्ट करता है, जिसे सुधारना अत्यंत आवश्यक है।
गरबा प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में विद्या पुरी गोस्वामी, दीपिका सोनी, दया सैनी और मोनिका सुथार शामिल थीं। छोटी बालिकाओं के राउंड में प्रथम स्थान मिस्टी साहू, द्वितीय यशस्वी सोलंकी और तृतीय कृष्णा सोनी ने प्राप्त किया। युवतियों के राउंड में प्रथम नेहा सोनी, द्वितीय अनु कुमारी शर्मा और तृतीय लक्ष्मी माली रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा वर्ग उपस्थित रहे। युवतियों का जोश देखते ही बन रहा था। मंडल के कैलाश मंडोवरा और कालूराम ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश वैष्णव, कमलेश मेडिकल, पवन समदानी, तारा माली, शुभम वैष्णव, सचिन गुप्ता, कल्पना मंडोवरा, चांद मल सोनी, प्रवीण माली, महावीर माली, अशोक माली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




