
आगरा की होटल में पुलिस की रेड, होटल से निर्वस्त्र भागी युवती, पहली मंजिल से गिरी, बॉयफ्रेंड फरार
आगरा उत्तरप्रदेश के शास्त्रीपुरम इलाके में एक होटल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती न्यूड हालत में बिना कपड़ो के होटल की पहली मंजिल से नीचे गिर गई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की रेड से बचने के लिए वह छत के डक्ट में छिपी थी, जो कमजोर होने के कारण नीचे आ गिरा, हादसे के बाद उसका बॉयफ्रेंड मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

आगरा में मंगलवार दोपहर एक होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस थाना सिकंदरा क्षेत्र के आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स स्थित होटल द हेवन पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही होटल कॉम्पलेक्स में अफरा-तफरी मच गई। जहां पुलिस से बचने के लिए निर्वस्त्र लड़की होटल छत की पहली मंजिल के डक्ट में जा छिपी थी। जहां से वह युवती अचानक नीचे आ गिरी और घायल हो गई। उसके बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने तुरंत उसे चादर से ढककर पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स के होटल द हेवन का है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद युवती का बॉयफ्रेंड और होटल का पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया।
पुलिस रेड से बचने के चक्कर में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार उन्हें होटल में संदिग्ध गतिविधियों के चलने की सूचना मिली थी, जिसको लेकर रेड मारने की कार्रवाई की गई थी। पुलिस फिलहाल होटल प्रबंधन और वहां ठहरे लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही वो होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस होटल में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है।



