देशराजस्थानराज्य

खेत में शिकार करके बैठा था, 13 फीट का अजगर

पहली बार देखा इतना विशाल अजगर, किया रेस्क्यू 

खेत में शिकार करके बैठा था, 13 फीट का अजगर, पहली बार देखा इतना विशाल अजगर, किया रेस्क्यू 

“ग्राम पंचायत आजोलिया का खेड़ा के सालेरा गांव में दिखाई दिया विशाल अजगर देखकर डर गए लोग, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा”

राजस्थान, चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड क्षेत्र के सालेरा गांव में एक किसान ग्रामीण ने नंदराम जाट के खेत में बड़ा अजगर देखा, जिसकी लंबाई विशाल थी। सालेरा के ग्रामीणों को पहली बार एक मोटा और लंबा अजगर देखने को मिला, जो अचरज का विषय बना रहा वही इतने विशालकाय अजगर को देखकर ग्रामीण डर से गए। रेस्क्यू टीम से जानकारी मिली है कि अजगर एक ताजा ताजा शिकार को निगलकर आराम कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग एवं वन्यजीव टीम को दी गई, सूचना पाकर वन्यजीव प्रेमी टीम ने सालेरा गांव पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ा।

वन्यजीव प्रेमी मनीष तिवारी ने बताया कि ग्रामीण कालू लाल सुथार का फोन आने के बाद हम हमारी टीम पीयूष कामले, मुबारिक व रामकुमार साहू के साथ अजगर को रेस्क्यू करने पहुंचे। जहां टीम ने पाया कि अजगर हाल ही में किसी शिकार को निगल कर बैठा है। जिससे वह अत्यधिक भारी हो गया जो मूवमेंट नहीं कर पा रहा था. रेस्क्यू टीम ने दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। फिर अजगर को सुदूर जंगल के प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। वन्य जीव प्रेमी टीम ने अपील की है कि वन्यजीवों को देखकर डरें नहीं और ना ही उन्हें नुकसान पहुंचाएं, तुरंत हमे बताए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!