टेक्नोलॉजीदेशराजस्थान

मौलिक और वैज्ञानिक सोच ही नवाचार की पहचान : विधायक आक्या

मौलिक और वैज्ञानिक सोच ही नवाचार की पहचान : विधायक आक्या

जिलास्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी संपन्न, 18 बाल वैज्ञानिक राज्यस्तर के लिए चयनित

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। जिलास्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर जिले के 18 बाल वैज्ञानिकों का राज्यस्तर के लिए चयन किया गया, जो अब राज्यस्तर पर चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सशक्त, ऊर्जावान और वैज्ञानिक सोच वाली पीढ़ी के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि बालकों के मन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और मौलिक विचारों का प्रस्फुटन भविष्य को आशान्वित करता है। आक्या ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय विकास के प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने पर कहा कि वे विद्यार्थी हित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष चंडालिया ने भी किया संबोधित 

समारोहको संबोधित करते हुए समाजसेवी अशोक चंडालिया ने कहा कि बच्चों की मौलिक प्रतिभाएं और उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रेरणादायक है। वहीं एडीपीसी प्रमोद दशोरा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक और नवाचारी सोच के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। दशोरा ने जानकारी दी कि इंस्पायर्ड अवार्ड नॉमिनेशन में चित्तौड़गढ़ जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झवर , दीपक पटवारी,भोलाराम प्रजापत, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेंद्र कुमार शर्मा, सीबीईओ शंभुलाल सौमानी, राबाउमावि (शहर) की प्रधानाचार्य चंद्रकांता राठौड़ सहित प्रतिभागी, विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सरकारी विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने मारी बाजी

प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडलों की मौलिकता, उपयोगिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर चयन किया गया। कुल 18 चयनित मॉडलों में से 12 मॉडल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए, जिससे सरकारी विद्यालयों की नवाचारी क्षमता और वैज्ञानिक सोच स्पष्ट झलकी।

राज्य स्तर पर हुआ चयन

राज्यस्तरके लिए झील मीणा (कक्षा 9, रा.उ.मा.वि. निकुंभ), रामेश्वर लाल जाट (कक्षा 8, रा.उ.प्रा.वि. सुखानंद), तन्मय शर्मा (कक्षा 7, मां साईं स्कूल चंदेरिया), कार्तिक बेरवा (कक्षा 9, भा.द्वा.प्र.का. रा.उ.मा.वि. चित्तौड़गढ़), भावेश सालवी (कक्षा 10, रा.उ.मा.वि. अरनियापंथ), किरण शर्मा (कक्षा 10, रा.उ.मा.वि. एराल), स्नेहा कुमारी जाट (कक्षा 8, रा.उ.मा.वि. बिलोदा), रिद्धिक राठौड़ (कक्षा 9, एम अकैडमी चित्तौड़गढ़), सत्यम वर्मा (कक्षा 10, श्रद्धालय पब्लिक स्कूल रावतभाटा), निरंजन जनवा (कक्षा 9, रा.उ.मा.वि. बिलोदा), आशा सुथार (कक्षा 9, रा.बा.उ.मा.वि. गंगरार), आजाद जाट (कक्षा 6, रा.उ.प्रा.वि. भवानीपुरा), कोमल जाट (कक्षा 6, हर्ष पब्लिक सेकेंडरी स्कूल गंगरार), ममता गाडरी (कक्षा 8, रा.उ.प्रा.वि. तस्वारिया), मेहुल गायरी (कक्षा 8, रा.उ.प्रा.वि. पालड़ी), अश्विन अहीर (कक्षा 7, रा.उ.प्रा.वि. जालमपुरा), आरव गोदारा (कक्षा 9, एईसीएस-2 रावतभाटा) एवं पिंकी गुर्जर (कक्षा 10, श्रीराम बाल विद्या मंदिर रावतभाटा) का चयन हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!