
गंगापुर: रायपुर रोड के पास अधेड़ की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से काटा गला
गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान। शहर के रायपुर रोड के किनारे एक सनसनीखेज हत्या ने इलाके में सनसनी पैदा कर दी है। अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमराराम बंजारा (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चतरपुरा क्षेत्र का निवासी था। पिता गुरु बंजारा के इस बेटे की लाश रायपुर रोड के पास मिली, जहां उसके गले पर गहरे घाव के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खून से सनी लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। गंगापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हमलावर ने धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे अमराराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने में जुटी रही।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ के कारण पुलिस को लाइन लगानी पड़ी। अमराराम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

बंजारा समाज के बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया गया हथियारों को गिरफ्तार करने सहित रायपुर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की।परिजनों ने रिपोर्ट में 12 तोला सोने की आभूषण भी शव के साथ गायब होने का आरोप लगाया। एसपी रोशन पटेल, उपखंड अधिकारी राजेश बिश्नोई ,डीएसपी हरजीराम ,थाना अधिकारी लीलाधर मालवीय ,विधायक लादू लाल पितलिया ,रूपलाल जाट ,घुमंतू समाज के प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल कालबेलिया सहित बड़ी संख्या में समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थिति रही।
दिन भर समझाइस के दौर चले और शाम को सरकारी स्तर पर मिलने वाली मुआवजे पर सहमत हुआ बंजारा समाज।गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।यह घटना इलाके में दहशत पैदा कर रही है। स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। आगे की जांच जारी है।
Reporter:- Dinesh Lakshkar




