क्राइमदेशराजस्थान

न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना के विरोध में दिया ज्ञापन

न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना के विरोध में दिया ज्ञापन

गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी आर गवई पर देश को शर्मसार व कलंकित करने वाला कार्य जूता फेंक कर किया है जिससे पूरा देश शर्मसार हुआ है यह न्यायपालिका व संविधान की गरिमा पर हमला है जिसका पुरजोर विरोध पूरे भारत में हो रहा है। हमले के विरोध में उपखंड अधिकारी राजेश विश्नोई गंगापुर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया । जिसमें अंबेडकर विचार मंच गंगापुर, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संगठन अजाक गंगापुर व अंबेडकर जागृति मंच के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल, पूर्व अध्यक्ष जगदीश जीनगर, शिवलाल जीनगर, एडवोकेट मदन जीनगर, शोभा लाल जीनगर, उपाध्यक्ष चैन सुख जीनगर, ममता जीनगर, एडवोकेट सज्जन देवी बेरवा, नवरतन मल बैरवा, पार्षद धीरज चंदेल, रतन दायमा और अजाक संगठन के अध्यक्ष देव किशन सालवी,अर्जुन बेरवा, नवरतन बेरवा, रामचंद्र बेरवा, अंबेडकर जागृति मंच से लेहरू बेरवा, अर्जुन लाल बेरवा, सज्जन देवी बेरवा, नवरतन बेरवा,रामचंद्र बेरवा,श्यामलाल बेरवा के साथ अन्य कई गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Reporter:- Dinesh Lakshkar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!