राजस्थानराज्य

पेंशन बंद करने का विरोध, सौंपा ज्ञापन

गंगापुर में प्रबोधक संघ ने पुरानी पेंशन बंद करने के विरोध में दिया ज्ञापन

गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान।अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ब्लॉक सहाडा की ओर से बोर्ड निगम विश्वविद्यालय, राजकीय उपक्रम सहित स्वायतशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बंद कर एनपीएस लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी राजेश बिश्नोई गंगापुर को ज्ञापन सौपा गया । इस अवसर पर अखिल अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र रेगर, तहसील अध्यक्ष माणक लाल सुवालका, राजस्थान शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष संजय कुमार पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल सालवी, भैरूलाल खारोल,रामचंद्र बेरवा,, कमलेश कुमार सालवी, शंकर लाल रेगर, ईश्वर लाल रेगर, देवकिशन मेघांश, तरुण प्रकाश जीनगर, गौतम चंदेल, रमेश चंद्र रेगर, श्याम लाल बैरवा, अर्जुन लाल बैरवा, रामगोपाल बैरवा, सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Reporter:- Dinesh Lakshkar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!