राजस्थानराज्य

पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन IFWJ का गौरवमयी 75 वाँ स्थापना दिवस मनाया

पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन IFWJ का गौरवमयी 75 वाँ स्थापना दिवस मनाया

जोधपुर, राजस्थान। IFWJ इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संस्थान के गौरवमयी 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोधपुर शहर के लव कुश आश्रम, नवजीवन संस्थान में आयोजित किया गया। संगोष्ठी का विषय “वर्तमान पत्रकारिता और पत्रकारों का भविष्य” रखा गया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा ने कहा कि सभी पत्रकार विश्वसनीय पत्रकारिता को समर्पित रहेंगे तो आमजन में विश्वास और अधिक मजबूत होगा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ ने बताया कि इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन की जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार के पूर्व उपनिदेशक आनंदराज व्यास तथा वरिष्ठ पत्रकार एम आर मलकानी ने शिरकत की। इस अवसर पर दो वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर्गीय पत्रकार राजकुमार सिंह भंडारी और वरिष्ठ पत्रकार के डी इसरानी का सम्मान किया गया। राजकुमार सिंह भंडारी के निधन हो जाने पर यह पुरस्कार उनके पुत्र आलोक भंडारी ने ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी राजेंद्र सिंह परिहार को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिनके अनुपस्थित होने पर उनकी धर्मपत्नी शोभा परिहार ने पुरस्कार ग्रहण किया।

प्रारंभ में फेडरेशन के संरक्षक नंदकिशोर शाह, अध्यक्ष प्रदीप जोशी उपाध्यक्ष लक्ष्मण मोतीवाल और महासचिव अश्विनी व्यास ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। फेडरेशन के अध्यक्ष प्रदीप जोशी और महासचिव अश्विन व्यास ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन के सचिव ईश्वर सिंह उदावत के नेतृत्व में नवजीवन संस्थान द्वारा संचालित लवकुश परिवार के बच्चों के लिए सामाजिक सरोकार निभाते हुए विशिष्ट सामग्री प्रदान की गई। इससे पूर्व फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राव को उनके दिए गए योगदान के लिए याद करते हुए पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने सभी का स्वागत करने के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के 75 साल पूरे होने पर संस्थान के इतिहास से जुड़ी जानकारी से आमजन को रूबरू कराया। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता ने कहा कि, पत्रकारिता के अपने आदर्श और मूल्य स्थापित है उनकी पालन करते हुए जो पत्रकारिता की जाती है वह सार्थक पत्रकारिता कहलाती है, पत्रकार की लेखनी में उसका समर्पण और विश्वास जब झलकता है तो जनता भी मीडिया के प्रति अपना विश्वास मजबूत करती है। जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक आनंद राज व्यास ने इस अवसर पर पुराने अनुभवों को ताजा करते हुए बताया कि, जोधपुर के पत्रकार रचनात्मक होने के साथ कड़ी मेहनत करके अपने आप को स्थापित करने वाले रहे हैं ऐसे में नई पीढ़ी के सभी पत्रकारों को प्रेरणा लेते हुए मूल्य आधारित पत्रकारिता करनी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार एम आर मलकानी ने इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पत्रकारिता जगत में हो रहे परिवर्तनों पर विचार-विमर्श किया गया,और तेजी से डिजिटल युग में तब्दील होती पत्रकारिता के बीच आने वाली समस्याओं, बाधाओं और भविष्य पर मंथन किया गया। उन्होंने अपने जमाने की पत्रकारिता के उदाहरण के साथ समझाते हुए कहा कि यदि अपने सूत्र पर विश्वास करके, जनता के विश्वास को ध्यान में रखकर पत्रकारिता की जाती है तो पत्रकारों की अपनी एक गरिमा समाज में बंटी दिखाई देती है और आज के युग में यदि जनता का विश्वास जीतना है तो पत्रकारों को सिर्फ और सिर्फ विश्वसनीय पत्रकारिता पर ही आधारित कार्य करना होगा। स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह भंडारी के स्थान पर उनका पुरस्कार ग्रहण करने वाले उनके पुत्र युवा पत्रकार आलोक भंडारी ने इस अवसर पर अपने पिता द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान का उल्लेख करने के साथ उनकी दी गई प्रेरणाओं का स्मरण किया और विकट हालात में विभिन्न चुनौतियों के बीच जो पत्रकारिता उन्होंने की, उसके बारे में पत्रकारों को रूबरू कराया। 

इस अवसर पर नवजीवन संस्थान के सह संचालक अभिनव परिवार और सहसंचालिका मीनाक्षी परिहार के अलावा सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष पंडित एस के जोशी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण हर्ष, इम्तियाज अली, मनोज गिरी, जमील अंसारी, शरद शर्मा,साजिद खान,अब्दुल साजिद, नावेद खान और सुमित लोढ़ा, समाजसेवी उद्यमी संपत लंबा, गजेंद्र सुथार भल्लाराम वैष्णव, मोहनलाल चौधरी, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!