
बाबरी का बदला लेना चाहते थे आतंकी, आतंकियों का प्लान था कि 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके किए जाएं।
देशभर में कार बम प्लांट करने की साजिश थी, पुरानी गाड़ियों को मॉडिफाई कर रहे थे।
दिल्ली ब्लास्ट: देशभर में 32 कारों से धमाके की साजिश थी, दिल्ली कार ब्लास्ट इसी का हिस्सा, दिल्ली में लाल किले धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 32 कारों को बम और विस्फोटक सामग्री से लैस कर देशभर में धमाके करने की साजिश थी। 10 नवंबर जिस आई 20 कार में धमाका हुआ था, वह इसी सीरियल रिवेंज अटैक का हिस्सा थी।
जांच एजेंसियों को अब तक चार कारें बरामद हो चुकी हैं। इनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिजाइर, इकोस्पोर्ट और आई 20 जैसी गाड़ियां शामिल थीं।
केंद्र सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में टेरर अटैक पर प्रस्ताव पारित किया गया। पुलिस ने आशंका जताई थी कि दिल्ली धमाके में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। बुधवार को इसकी तलाश के लिए दिल्ली के साथ पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद हरियाणा के खंदावली गांव में लावारिस गाड़ी की खबर सामने आई।
फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम कर रहा कश्मीरी डॉ. मुजम्मिल गनी खाद की बोरियां बताकर किराए के कमरे में विस्फोटक सामग्री जमा कर रहा था। 20 दिन पहले मुजम्मिल कमरे में कुछ बोरियां रखने आया था, तब पड़ोसियों ने उससे पूछा था कि इसमें क्या है? जवाब में मुजम्मिल ने कहा था कि ये खाद के कट्टे हैं। इन्हें कश्मीर ले जाना है। इस कमरे से 100 मीटर दूर एक मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिए हैं।
जांच में ईडी की एंट्री, टेरर फंडिंग की जांच करेगी
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में NIA, NSG, IB और दिल्ली पुलिस के बाद 5वीं जांच एजेंसी ईडी की एंट्री हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जांच करेगा कि डॉक्टरों ने विस्फोटक खरीदने के लिए 23 लाख रुपए कहां से जुटाए थे। ED अल-फलाह यूनिवर्सिटी के लेन-देन की जांच भी करेगी। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपए जुटाए, जो उमर को दिए थे। इन लोगों ने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपए का 20 क्विंटल से ज्यादा NPK फर्टिलाइजर खरीदा था। उमर और मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था



