क्राइमराजस्थान

भाजपा नेता रमेश ईनाणी गोलीकांड मामले में संदिग्ध का फुटेज जारी

“रमेश ईनाणी गोलीकांड मामले में संदिग्ध का फुटेज जारी”

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। मंगलवार को शहर में व्यवसाई रमेश ईनाणी पर हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध का फुटेज जारी किया है। फोटो व वीडियो फुटेज के आधार पर मुख्य संदिग्ध की पहचान की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार प्रातः शहर में व्यवसाई रमेश ईनाणी पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आयुध हथियार से फायर कर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने घटना व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिस पर एक मुख्य संदिग्ध व्यक्ति द्वारा उक्त घटना कारित करना सामने आया है। मुख्य संदिग्ध व्यक्ति की वीडियो व फोटो जारी किए जा रहे हैं। जो कोई व्यक्ति उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पहचानता है तो वह पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम को 7300453344 नंबर व कोतवाली थाने को 01472-241060 पर सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!