क्राइमराजस्थान

दुर्घटना कर मृत्यु करने के मामले में 13 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुर्घटना कर मृत्यु करने के मामले में 13 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। कोतवाली  निम्बाहेडा के वर्ष 2012 के दुर्घटना कर मृत्यु करने के मामले में वांछित आरोपी उदयलाल कुमावत  को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दरीबा पुर भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

           पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि  पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा  रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र ,सुमित व देवेंद्र द्वारा सोमवार को  थाना कोतवाली  निम्बाहेडा के 2012 के दुर्घटना कर मृत्यु करने  के मामले में वांछित आरोपी उदयलाल कुमावत पुत्र छोगा लाल कुमावत निवासी  दरीबा थाना पुर जिला भीलवाड़ा को मामले में  वांछित होने से गिरफ्तार किया गया जो पिछले 13  साल से अपनी सकुनत पर नहीं रहकर जिला मोगा  पंजाब  में ड्राइवरी कर रहा था, जो कभी कभी ही गांव आता था। जिसको पुलिस द्वारा सूचना संकलन कर डिटेन कर आवश्यक अनुसंधान के बाद गिरफतार किया गया है।  उक्त गिरफ्तारी में थानाधिकारी थाना पुर पुष्पा कसौटिया की टीम का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!