राजस्थान

घटियावली का खेड़ा में महादेव गोशाला द्वारा बंद किया किसानों के खेतों पर जाने का रास्ता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

घटियावली का खेड़ा में महादेव गोशाला ने बंद किया किसानों के खेतों पर जाने का रास्ता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में घटियावली खेड़ा के ग्रामीण पहुंचे, जहाँ महादेव गोशाला में हो रही अनियमितता ओर एक कार्यकर्ता द्वारा दबंगई कर आम रास्ता बन्द करने की शिकायत को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि गांव घटियावली खेड़ा में स्थित महादेव गोशाला के कार्यकर्त्ता द्वारा पूरब दिशा में किसानों के खेतो में जाने वाले रास्ते को बंद कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जिससे बरसात के मौसम में खेतो में जाने वाले रास्ते में पानी भरने से रास्ता बंद हो जाता है और किसान खेत में नहीं जा पाते है।

समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने गोशाला के कार्यकर्त्ता को कहा तो उन्होंने बताया कि वहां के कार्यकर्ता कन्हैया दास वैष्णव गांव वालो को गाली देता है झुठे मुक़दमे में फ़साने की धमकी देता है और कहता है मेरी ऊपर तक पहुंच है, मैं रास्ता नहीं खोलूँगा आप को जो करना है करलो। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पूर्व में भी लोगो से हाथापाई एव ठगी कि है, जिसके मुक़दमे थाने में दर्ज है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिला कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!