
आर्म्स एक्ट मामले में तीन वर्ष से फरार पिस्टल सप्लायर , स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, राजस्थान। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में तीन वर्ष से फरार पिस्टल सप्लायर स्थाई वारंटी रोहित पुरबिया को एमपी से गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह मार्गदर्शन तथा डीवाईएसपी बद्रीलाल निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा द्वारा एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल राकेश, वीरेंद्र ,देवेंद्र की एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा 03 नवंबर को वांछित अभियुक्त रोहित पिता राजमल पुरबिया जाति पुरबिया गायरी उम्र 21 साल निवासी रानीखेड़ा हाल सरवानिया जावद मध्यप्रदेश को आर्म्स एक्ट के पिस्टल सप्लायर मामले में एमपी के सरवानिया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पिछले 03 साल से फरार चल रहा था।




