राजस्थान

गंभीरी नदी की सफाई के प्रति गंभीर सिविल डिफेंस टीम

गंभीरी नदी की सफाई में सिविल डिफेंस टीम ने निभाई जिम्मेदारी

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में शहर में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर की सिविल डिफेंस की टीम ने भी अपनी अहम जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के मध्य में बहने वाली गंभीरी नदी की साफ सफाई कर अपना अमूल्य योगदान दिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर परिषद के प्रशासक रामचंद्र खटीक के निर्देश पर सिविल डिफेंस की टीम ने नाव, रस्से और अन्य साधनों के साथ नदी से गंदगी बाहर निकालने का काम करते हुए घाटों से गंदगी हटवा कर उन्हें साफ किया। इस दौरान सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता कैलाश चन्द्र वैष्णव, राजकुमार भोई, रतन लाल भोई, रतन लाल गुर्जर, बालक नाथ योगी, रतन लाल पूर्बिया, नारायण लाल भोई, मुकेश भोई, राम लाल भोई, पुष्कर गुर्जर, कमलेश शर्मा देवीलाल, दिनेश शर्मा, विक्रम कुमावत, मदन लाल सालवी, शोभागमल कुमावत, रामेश्वर दरोगा, अर्जुन लखारा, रतन लाल भोई, जयेश कुमावत, प्रकाश गुर्जर, नारायण प्रजापत, राज कुमार जाट, राज कुमार ओड, निदेश पूर्बिया भैरू लाल पुर्बिया, दिनेश गाडरी, यशवंद भोई, जगदीश भोई, रतन भोई, कालु भोई, रतन भाई, डालचन्द्र भोई, रतनलाल कुमावत आदि सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!