धर्मराजस्थान

आलाखेड़ी में श्रीमद भागवत कथा, गौ शाला का अनूठा आयोजन गौ माता के लिए आ रहे मायरे

आलाखेड़ी में श्री मद भागवत कथा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

हिन्दू धर्म की नींव है गौ माता_: सुदर्शनाचार्य ।

गौ शाला का अनूठा आयोजन गौ माता के लिए आ रहे है मायरे।

चित्तौड़गढ़, राजस्थान (डूंगला), उपखंड के कृष्ण नगर आलाखेड़ी के श्री राधे कृष्ण गौ शाला में चल रही श्री मद भागवत कथा के दौरान कथा वाचक मेवाड़ पीठाधीश सुदर्शनाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण को गौ माता अत्यंत प्रिय थी। हिन्दू धर्म की नींव है गौ माता व गौ माता की सेवा करनी चाहिए इससे बड़ा कोई और धर्म नहीं है।

कथा में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर टॉफियां व फल वितरित किया गया , श्रद्धालुओ ने बधाईयो पर नाच गान कर उत्सव का आनंद उठाया।

गौ भागवत कथा में कई गावों से गौ भक्त गौ माता के लिए मायरा लेकर आ रहे है भक्त सुबह 11 बजे भारतीय परिधान पहन कर व माताएं बहनें लाल चुंदड़ ओड कर गांव पहुंच रहे है समस्त ग्रामवासियों के साथ बाजे गाजे के साथ कथा स्थल गौ शाला में पहुंचते है। गौ शाला में सभी मायरा लाने वाले भक्तो का स्वागत अभिनंदन गौ शाला परिवार द्वारा किया जाता है। गौ माता के मायरे में गौ भक्तो द्वारा 21000, 51000, 131000 रुपए व गौ ग्रास, चारा, हरी घास गुड़ दलिया सेंधा नमक खल कपाश्या मायरे ला रहे है

आस पास के गांव से सैकड़ों श्रद्धालू कथा श्रवण करने पहुंच रहे।

आयोजन में आस पास के गांव से सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण, उभरते हुए सितारे एक्टर देव मेनारिया मेणार, बड़ीसादड़ी प्रधान नन्दलाल मेनारिया, बड़ीसादड़ी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्कर राज माली,एलवा माता विकास समिति अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित गणमान्य नागरिक पधार रहे हैं।

Reporter:- Mohan Das Bairagi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!