
“चित्तौड़गढ़ के अल्पेश गोस्वामी बने NSUI प्रदेश महासचिव, उदयपुर जिले की सौंपी कमान”
जयपुर, राजस्थान। NSUI राजस्थान संगठन में आज बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया है। छात्र राजनीति में तेज़ी से उभरे चित्तौड़गढ़ के युवा नेता अल्पेश गोस्वामी को NSUI राजस्थान का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उदयपुर जिले का प्रभारी भी बनाया गया है।

अल्पेश की यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की गई है। बिना किसी बड़े पद के वर्षों तक संगठन के लिए जमीनी स्तर पर लगातार संघर्ष करने वाले अल्पेश गोस्वामी पर नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष के बातचीत के दौरान विनोद जाखड़ ने बताया कि, जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में भी अल्पेश गोस्वामी सबसे आगे माने जा रहे थे, लेकिन उस समय संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी और राजनीतिक समीकरणों के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिल सकी।
हालाँकि, इसके बावजूद गोस्वामी ने कभी संगठन से दूरी नहीं बनाई और प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहे।
संगठन से जुड़े नेताओं का कहना है कि
“जिलाध्यक्ष का पद नहीं मिलना हार नहीं थी, बल्कि आज मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी उस संघर्ष और वफादारी की जीत है।”
प्रदेश महासचिव और उदयपुर प्रभारी बनने के बाद छात्र संगठनों में हलचल तेज़ हो गई है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को नई दिशा व नई ऊर्जा मिलने की चर्चा जोरों पर है।




