राजनीतिराजस्थान

NSUI प्रदेश महासचिव अल्पेश गोस्वामी का कलेक्ट्री चौराहे पर भव्य स्वागत 

 NSUI प्रदेश महासचिव अल्पेश गोस्वामी का कलेक्ट्री चौराहे पर भव्य स्वागत

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। NSUI संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भले ही अल्पेश गोस्वामी को न मिली हो, लेकिन संगठन ने उनके कार्य और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में तीन वर्षों तक NSUI नगर अध्यक्ष के रूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अल्पेश गोस्वामी को अब NSUI प्रदेश महासचिव एवं उदयपुर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अल्पेश गोस्वामी की टीम के कई सदस्य जिला कार्यकारिणी में शामिल रहे हैं, जिससे संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और कार्यशैली का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

प्रदेश महासचिव बनने के बाद चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में NSUI कार्यकारिणी सदस्यों एवं समर्थकों द्वारा अल्पेश गोस्वामी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

अल्पेश गोस्वामी ने संगठन में विश्वास जताने के लिए NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विनोद जाखड़ के वे भरोसेमंद और करीबी माने जाते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में श्रीराजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, पार्षद अशोक वैष्णव, पार्षद देवराज साहू (प्रदेश), पूर्व छात्रसंघ महासचिव, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष ललिता रेगर, त्रिलोक आंचेरा, अमन खान, शुभम शर्मा, जय परीक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

NSUI की ओर से जिला उपाध्यक्ष अंकुश आदीवाल, ओंकार सिंह, जिला महासचिव पवन माथ, जिला महासचिव दीपक व्यास, जिला सचिव दिव्यांशु शर्मा, जिला सचिव सत्यनारायण गोस्वामी, जिला सचिव अर्जुन गोस्वामी, जिला सचिव हर्षवर्धन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर अल्पेश गोस्वामी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संघर्ष के साथ निभाते हुए छात्रहित और युवाओं की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!