मध्य प्रदेशराज्य

मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन मुक्त कराने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को दिया अंजाम

मस्जिद पर चला बुलडोजर

इंदौर, मध्यप्रदेश। पुरानी इंदौर स्थित सीआरपी लाइन में शनिवार सुबह प्रशासन ने सरकारी जमीन मुक्त कराने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। दो पोकलेन मशीनों, चार डंपरों और एक दर्जन से अधिक पुलिस वाहनों के साथ राजस्व और नगर निगम का अमला तड़के ही मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मस्जिद की अवैध बाउंड्री वॉल और परिसर में बने बड़े टीनशेड को जमींदोज कर दिया। जब मस्जिद के पूर्वी हिस्से को ढहाया जाने लगा। तो मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख एसडीएम घनश्याम धनगर ने सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए फिलहाल कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

तय रणनीति के तहत शनिवार सुबह करीब 6 बजे ही पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई में शुरुआती दो घंटों में ही प्रशासन ने बाहरी अतिक्रमण को साफ कर दिया। जैसे ही बुलडोजर मस्जिद के मुख्य ढांचे के पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ा, वहां मौजूद विशेष संप्रदाय की भीड़ ने विरोध शुरू

कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एसडीएम घनश्याम धनगर ने मोर्चा संभाला। पक्षकारों को चेतावनी दी यह सात दिन का समय केवल सामान हटाने और शेष अतिक्रमण को खुद साफ करने के लिए दिया जा रहा है। दो टूक कहा सात दिन में अवैध निर्माण नहीं हटाया तो पूरी संरचना को ढहा दिया जाएगा। राजस्व रिकॉर्ड और सैटेलाइट इमेज के आधार पर यह जमीन पूरी तरह नजूल घोषित की जा चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप है। फिलहाल क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और प्रशासन नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!