
चित्तौड़गढ़, राजस्थान। संस्था के नाम का दुरुपयोग और फर्जीवाड़े की शिकायत को लेकर, कानूनी कार्यवाही करने, मुल्जिमानों को कठोर सजा दिलाए जाने एवं फर्जी दस्तावेज बरामद करने को लेकर रजिस्टर्ड संस्था विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण विकास महासमिति मातृकुण्डिया के अम्बालाल पिता मुलचंद जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी शम्भूपुरा पुलिस थाना शम्भूपुरा तहसील व जिला चित्तौडगढ (राज) जरिये अध्यक्ष, भैरुलाल पिता छोगालाल जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी भीमगढ तहसील राशमी जिला चित्तौडगढ़ (राज) ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के दफ्तर का दरवाजा खटखटाया है। मामले को लेकर उन्होंने एसपी को नामजद रिपोर्ट दी है।


उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी गणों भैरुलाल पिता हरिकिशन जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी अरनिया सहाडा तहसील सहाडा जिला भीलवाडा (राज), रतनलाल पिता प्यार जी जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी गिलूण्ड तहसील रेलमगरा जिला राजसमंद (राज), बद्रीलाल पिता डालु जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी गेगपुरा तहसील राशमी जिला चित्तौडगढ (राज), रतनलाल पिता रामलाल जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी सोनियाणा पछमता तहसील रेलमंगरा जिला राजसमंद (राज), शंकरलाल पिता उदयराम जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी धमाणा तहसील कपासन जिला चित्तौडगढ (राज), भैरुलाल पिता शंकर जी जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी सिंहपुर तहसील कपासन जिला चित्तौडगढ (राज) आदि ने संस्था का फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाया है।

प्रार्थीगण रजिस्टर्ड संस्था विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण विकास महासमिति मातृकुण्डिया तहसील राशमी जिला चित्तौडगढ प्रधान कार्यालय चित्तौडगढ होकर संचालित है तथा उक्त संस्था रजिस्टर्ड संस्था होकर रजिस्ट्रेशन कमांक 12/1968-69 होकर संचालित है। जिसके वर्तमान अध्यक्ष अम्बालाल पिता मुलचंद जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी शम्भूपुरा पुलिस थाना शम्भूपुरा तहसील व जिला चित्तौडगढ व सचिव भैरुलाल पिता छोगालाल जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी भीमगढ तहसील राशमी जिला चित्तौडगढ व कोषाध्यक्ष मांगीलाल पिता गोपीलाल जाति सुथार उम्र वयस्क निवासी गिलूण्ड तहसील रेलमगरा जिला राजसमंद पदाधिकारी होकर उक्त संस्था में विधि अनुसार कार्यरत है। परन्तु मुल्जिमान ने फर्जी तरीके से संस्था में नहीं होते हुए भी अवैध रुप से कार्य करते हुए वर्तमान अध्यक्ष अम्बालाल पिता मुलचंद जाति सुथार व भैरुलाल पिता छोगालाल सुथार निवासी भीमगढ व मांगीलाल पिता गोपीलाल सुथार निवासी गिलूण्ड तहसील रेलमगरा आदि के फर्जी तरीके से कुटरचित फर्जी पद त्याग पत्र, फर्जी प्रस्ताव अवैध रुप से लिख कर उस पर इनके जाली हस्ताक्षर करके दस्तावेज त्याग पत्र कार्यकारीणी को तैयार किया है तथा उसको असल में उपयोग में लेते हुए नाम परिवर्तन कार्यकार्यरिणी में करने हेतु रजिस्ट्रार महोदय संस्थाए एवं सहकारी समितिया चित्तौडगढ में प्रस्तुत कर दिया है, जिस हेतु रजिस्ट्रार महोदय द्वारा तलब करने पर एवं सत्यता की जांच के संबंध में बुलाने पर उक्त घटना के बारे में प्रार्थीगणों को दिनांक 26.02.2026 को ज्ञात हुआ है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल रुप से प्रार्थीगणों द्वारा एक रिपोर्ट कार्यालय रजिस्ट्रार संस्थाए को दिनांक 26.02.2026 को दी गई एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं पुख्ता कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट प्रेषित की है। प्रार्थी गणों का कहना है कि आरोपी अपनी करतुतो से बाज नहीं आ रहे है तथा आरोपियों ने फर्जी इस्तीफे तैयार किये है तथा जाली हस्ताक्षर कर के त्याग पत्र प्रार्थीगण के दिये है एवं उसका असल में उपयोग करते हुए प्रस्ताव पारित किया है तथा कार्यालय रजिस्ट्रार संस्थाए के समक्ष नाम परिवर्तन हेतु पेश किया है। मुल्जिमानों का उक्त कृत्य कठोर सजा एवं संज्ञेय अपराध का जुर्म है। इसलिए मुल्जिमानों को उनके द्वारा लिये गये प्रस्ताव एवं जाली हस्ताक्षर करके प्रार्थीगण के नाम से दिये गये त्याग पत्र एवं फर्जी नवगठित कमेठी के प्रस्ताव आदि बरामद कराये जाकर मुल्जिमानों को सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। मामले पर निष्पक्ष जांच और कार्यवाही को लेकर एसपी मनीष त्रिपाठी ने सात दिन का समय दिया है।




