
मथुरा वृंदावन की यमुना नदी में दिखाई दिया कालिया नाग? आखिरकार क्या है सच्चाई?? फर्जी साबित हुआ दावा
मथुरा वृंदावन की यमुना नदी में लोगो द्वारा कालिया नाग दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। बताया गया कि इतना बड़ा सांप आज तक किसी ने नहीं देखा है।
मथुरा, उत्तर प्रदेश। मथुरा वृंदावन की यमुना नदी में कालिया नाग दिखाई पड़ने की चर्चा इन दिनों जोरो पर है, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे शेयर भी किया जा रहा है। इस संबंध में कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं। वायरल वीडियो में पांच फन वाला नाग दिखाया जा रहा है। अलग-अलग वीडियो में कई दावे किए जा रहे हैं। कोई मथुरा का तो कोई वृंदावन का वीडियो बता रहा है। इसी प्रकार का एक वीडियो सात फन वाला वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि नाव में बैठकर कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं। लोगो का मानना है कि यह कालिया नाग है जो भगवान श्री कृष्ण लीला के समय मौजूद रहा था। वीडियो में सांप पानी की लहरों में अंदर-बाहर आ जा रहा है। जिसके पांच फन हैं। लोगों का दावा है कि यह कालिया नाग यमुना नदी में दिखाई पड़ा है। वीडियो वायरल करने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने खुद यह वीडियो बनाया है। कृष्ण की जन्मभूमि पर कालिया नाग के आने की बात कही जा रही है।
क्या है कालिया नाग वीडियो की सच्चाई…?
वीडियो को गौर से देखने और जांच करने के बाद, इस वायरल होते वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकल कर सामने आई है। इस वायरल होते वीडियो को AI से बनाया गया है और यह इतनी सफाई से बनाया गया है कि जल्दी कोई इसकी पहचान नहीं कर सकता है। वायरल वीडियो में पानी के अंदर से सांप का निकलना और फिर अंदर जाना बनावटी लग रहा है। मेटा एआई के अनुसार यह वीडियो एआई जेनरेटेड है। इसे काफी होशियारी से बनाया गया है, लेकिन पानी में सांप की हरकतें और पानी की लहर वास्तविक नहीं लग रही हैं, जिससे यमुना नदी में पांच फन वाला कालिया नाग देखने का दावा फर्जी है।




