
हिंदुस्तान जिंक में खाद प्लांट निरस्त कराने को लेकर हनुमान से मुलाकात
चित्तौड़गढ़ राजस्थान। जिले के आजोलिया का खेड़ा के ग्रामीणों ने नागौर पहुंचकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की, वही बेनीवाल को हिंदुस्तान सिंह लिमिटेड इकाई में लगने वाले खाद, फर्टिलाइजर प्लांट के विरोध में ज्ञापन सौंपा है।

हनुमान बेनीवाल ने बताया कि चितौड़गढ़ जिले के नागरिक उनके नागौर आवास पर आए जिनसे मुलाकात की गई। ग्रामीणों ने ग्राम आजोलियां का खेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र में प्रस्तावित फर्टिलाइज़र (खाद) प्लांट को निरस्त कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह विषय केवल एक औद्योगिक परियोजना तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगो के जीवन स्वास्थ्य, पर्यावरण, आजीविका एवं आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है क्योंकि यह क्षेत्र पहले से ही जिंक के प्रदूषण से प्रभावित है, जिसके कारण कृषि उत्पादन में भारी गिरावट आ गयी है। जलस्रोत दूषित हो चुके हैं, पशुधन अकाल मौत मर रहा है तथा लोगो में कैंसर ,हार्ट अटैक, चर्म रोग जैसी कई गंभीर बीमारियां हो गई ऐसी स्थिति में प्रस्तावित फर्टिलाइज़र (खाद) प्लांट इस क्षेत्र के लिए अत्यंत विनाशकारी सिद्ध होगा। इस मामले से जल्द ही दिल्ली में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को अवगत करवाऊंगा।





