
धनेतकलां में गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज द्वारा हर्षौल्लास से मनाई महर्षि गौतम जयंती, निकला भव्य जुलूस
चित्तौड़गढ़, राजस्थान। निकटवर्ती पंडित बाहुल्य गांव धनेतकलां में हर वर्ष की भांति महर्षि गौतम जयंती मनाई गई। पंडित मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव को लेकर हर वर्ष की भांति पूरे गांव में गाजै बाजै के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। पूरे गांव में कई प्रमुख चौराहों पर सभी समाज जनों ने मिलकर जुलूस का भव्य स्वागत किया। जुलूस पर पुष्प वर्षा की गई।

जुलूस और जयंती महोत्सव के दौरान अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चंद्रभान सिंह आक्यां ने शिरकत की , मौके पर मौजूद वरिष्ठ जनों ने तथा सभी ग्रामीण जनों ने मिलकर विधायक आक्या का भव्य स्वागत किया और विधायक ने भी इस मौके पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की इस भव्य आयोजन के दौरान समाज के कई लोग उपस्थित रहे।




