
भादसोड़ा गौशाला में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान, गौ-पूजन के साथ लगाए परिंडे, दिलाई गई जल बचाने की शपथ
भादसोड़ा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान। श्री कृष्णा आदिनाथ गौशाला समिति, भादसोड़ा में बुधवार को पशुपालन विभाग भदेसर एवं गौशाला समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित रामलाल आमेटा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन से हुआ। इस दौरान गौ माता को ओढ़नी ओढ़ाकर, हरी घास का भोग लगाया गया। जल संरक्षण के प्रतीक के रूप में ‘पानी की खेल’ की पूजा की गई। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए परिसर में जगह-जगह परिंडे लगाए गए।

उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। गौशाला समिति द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी अतिथियों को दी गई।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन
इस अवसर पर गौशाला समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा एवं पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन सांखला, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल एवं मंत्री लोकेश दर्जी को साफा पहनाकर बधाई दी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसडीएम रंजनी मीणा, बीडीओ अभिषेक शर्मा, नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक, सीएमओ जयपुर से निरीक्षण टीम की सदस्य कनिका, मंडल अध्यक्ष राकेश लढ्ढा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, प्रकट स्थल मंदिर कमेटी से अशोक अग्रवाल, गोपाल सिंह तंवर, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, ग्राम प्रशासक शंभू सुथार उपस्थित रहे।
गौशाला समिति से भूरालाल माली, हरीश तलेसरा, मुकेश सरावगी, रमेश चंडालिया तथा पशुपालन विभाग से नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद बैरवा, वरिष्ठ पशुधन प्रचार अधिकारी जगन्नाथ बलाई, मोहनलाल मीणा, मुकेश पंवार सहित विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। पत्रकार नरेंद्र सेठिया, सुरेश आचार्य भी उपस्थित थे। मंच संचालन दिलीप पोखरना ने किया।
रिपोर्ट: नरेंद्र सेठिया


