धर्मराजस्थान

हर हिंदू को साप्ताहिक केंद्र से मिलेगी मदद

हर ग्राम हर गली हनुमान चालीसा केंद्र का संचालन

हर ग्राम, हर गली हनुमान चालीसा केंद्र का संचालन, सनातनियों को मिलेगी मदद

निंबाहेड़ा- राजस्थान, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया के आव्हान पर राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनोज माली ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल पंचायत मंडला चारण ग्राम स्थित श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर पर हर मंगलवार को साप्ताहिक हनुमान चालीसा केंद्र पर भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

हनुमान चालीसा केंद्र पर संकल्प के साथ मेरा घर मेरी गली, मेरा मोहल्ला मेरा मंदिर, जहां लोगों को एकत्रित करने का कार्य है। केंद्र पर एकजुट होने पर कोई भी सनातनी व्यक्ति अपनी गली, मोहल्ले ,कॉलोनी, हर ग्राम के गली मोहल्ले तक कोई भी गलत कार्य हो रहा है, कोई भी अवैैद्य गतिविधियां संचालित हो रही हो। बहन बेटी को लेकर, लव जिहाद को लेकर युवा पीढ़ी को नशे की लत को लेकर अनेक प्रकार की जो भी गतिविधियां हो रही है हिंदू समाज के खिलाफ, जिस पर इस हनुमान चालीसा केंद्र पर चर्चा करके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इसी उद्देश्य के साथ पंचायत के हर ग्राम तक हनुमान चालीसा केंद्र का  संचालन किया जाना है। जिससे हर हिंदू को इस साप्ताहिक केंद्र से मदद मिलेगी जो हर हिंदू को जोड़ने का काम करेगा !

साप्ताहिक हनुमान चालीसा केंद्र पर नवीन, तीरथ ,भारत, प्रवीण, आकाश, बद्री, रमदान, लक्ष्मण, विशाल, अर्जुन, भीमकरण, धीरज, नवल, चारण, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!