राजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस उपलक्ष पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन

75 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

गंगापुर में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस उपलक्ष पर सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर  आयोजित, 75 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित 

गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यहां सोहासती वाटिका में नगर मंडल द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें पांच महिलाओं ने भी रक्तदान किया।

नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने बताया कि यह कार्यक्रम विधायक लादू लाल पितलिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विधायक पितलिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, और रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से जरूरतमंदों की मदद हो सकेगी।


कार्यक्रम में अपर लोक अभियोजक दिनेश बाफना, नवरत्न हिरण, शोभालाल जीनगर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी,उपाध्यक्ष जमनेश खटीक, मोतीलाल गहलोत, विजयलक्ष्मी जीनगर, प्रकाश पिछोलिया, पवन टेलर, राजेंद्र बंसल, मुकेश पुरी, नाथूलाल जाट, मोनिका उपाध्याय, महिला मोर्चा अध्यक्ष दया सैनी, रमेश साहू, अरुण टांक, लक्ष्मण लाल तेली, लेहरू लाल गुर्जर, मनीष ओझा, मुरली मनोहर भट्ट, आशुतोष, निखिल हेड़ा, प्रकाश दाधीच, सोहन रेगर, धर्मेश खटीक सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Reporter: Dinesh Lakshkar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!