
बालाजी व्यायामशाला में शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव
चित्तौड़गढ़, राजस्थान। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गांधीनगर बागलेश्वर महादेव के पास संचालित बालाजी कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान में विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया। व्यायामशाला कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में व्यायामशाला संस्थापक सचिव कमलेश गुर्जर द्वारा भगवान हनुमान जी की पूजा की गई। इसके पश्चात् सभी शस्त्रों की पूजा अर्चना और महाआरती हुई। व्यायामशाला की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।

व्यायामशाला संस्थापक सचिव कमलेश गुर्जर ने बताया कि शास्त्र और शास्त्र भारत में हमारी वैदिक काल की सांस्कृतिक परम्परा ही नहीं अपितु एक सांस्कृतिक धरोहर भी है। इनकी पूजा करना ही उनका संरक्षण है। यह हमारी सांस्कृतिक हमारी विरासत है जिनकी रक्षा करना आवश्यक है। बालाजी कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान द्वारा विजयादशमी पर्व पर पूजा अर्चना कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया जा रहा है।

इस दौरान व्यायामशाला अध्यक्ष कैलाश आगाल, व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल शर्मा, संस्थापक सचिव कमलेश गुर्जर, योगेश पाराशर, मुकेश बाथरा, हनुमान शर्मा, पंकज झा, दशरथ सनाढ्य, भंवरसिंह राणावत, भंवरलाल डांगी शम्भूपुरा, चतरसिंह बेगूं, कुश्ती प्रशिक्षक जगपालसिंह राणावत, विजय गांछा, राजकुमार गांछा, मनोहर लौहार, अभय सिंह, रामनिवास गुर्जर, राहुल गुर्जर, रणवीर सिंह, देवेन्द्र सिंह, देवीसिंह, वीर गुर्जर, सुशील गुर्जर, मन्नू गंगवाल, सुनील गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, दिनेश चारण, हर्षवर्धन सालवी, रोहित रेगर, मनन शर्मा, चांदसिंह, सूरज सिंह आदि पहलवान उपस्थित थे।




