धर्मराजस्थानराज्य

गंगापुर में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

गंगापुर में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गंगापुर, भीलवाड़ा, राजस्थान। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं सज-धजकर सामूहिक रूप से करवा चौथ माता की पूजा-अर्चना में शामिल हुईं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

रात्रि में चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला। कई स्थानों पर सामूहिक उद्यापन समारोह भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ पर्व मनाया।

Reporter:- Dinesh Lakshkar 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!