टॉप न्यूज़राजस्थान

गुरुकुल पैरामेडीकल कॉलेज डबोक में धूमधाम से मनाया 77 वाँ गणतंत्र दिवस

गुरुकुल पैरामेडीकल कॉलेज डबोक में धूमधाम से मनाया 77 वाँ गणतंत्र दिवस

उदयपुर, राजस्थान। शहर के डबोक स्थित गुरुकुल पैरामेडीकल कॉलेज में देश का महोत्सव 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेहताब देवी गर्ग ने ध्वजारोहण कर किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन देवी गर्ग ने की। छात्रों ने देशभक्ति गीत, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। सभी ने संविधान के महत्व पर चर्चा की और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा ली।

तिरंगे को सलामी देने के बाद स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. हुकमी चन्द गर्ग ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा स्वयं में राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा स्वरूप है।

उदयपुर आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब का किया सम्मान

मेवाड़ वागड़ खेल महोत्सव 2026 में अपने नाम का डंका बजाने एवं शहर का नाम रोशन करने का महान कार्य उदयपुर के आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब ने उप-विजेता बनकर रोशन किया है। 26 गणतंत्र दिवस पर गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर हुक्मी चंद गर्ग ने टीम के मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया, उप-कप्तान प्रशांत सोनी समेत सभी प्रत्येक खिलाडीयो को पारितोषक, उपरना माला, प्रशस्ति पत्र और प्रत्येक खिलाडीयो को 1100 -1100 रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

अध्यापक और मंच संचालक लीना चौबीसा ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भावी लैब टेक्निशियन और रेडियो तकनीशियन को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर फैकल्टी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी, ग्रामीण एवं मेडिकल विद्यार्थी छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!