
🔴 ब्रेकिंग न्यूज 🔴
बड़ी सादड़ी में हिंदुस्तान जिंक प्लांट का कचरा फेंकने पर बवाल, सहकारिता मंत्री गौतम दक मौके पर पहुंचे
बड़ी सादड़ी, राजस्थान। ग्राम पुठोली में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के चंदेरिया स्मेल्टर का अपशिष्ट पदार्थ डाले जाने की सूचना पर सहकारिता मंत्री गौतम दक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

मंत्री दक ने तत्काल मलबा हटाने और पूरे मामले की गंभीर जांच के आदेश दिए। साथ ही दोषी ठेकेदार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
बोले- _”जनहित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है।”





