क्राइमराजस्थानराज्य

बीना शर्मा ने सैकड़ों आशा सहयोगिनीयो को राजकॉप सिटीजन ऐप की दी जानकारी

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की बीना शर्मा ने सैकड़ों आशा सहयोगिनीयो को राजकॉप सिटीजन ऐप की दी जानकारी

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट स्कूल, कॉलेज और बाजारों में सक्रिय रहकर महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है और छात्राओं व महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप, 1090 हेल्पलाइन व आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है। यह विशेष महिला टीम निर्भय वातावरण बनाने व त्वरित सहायता हेतु जागरूक करती है। जैसे महिला अपराधों पर रोक, छेड़छाड़ मुक्त माहौल और तत्काल सहायता प्रदान करना।

आज कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची सैकड़ों आशा सहयोगिनीयो को यूनिट की बीना शर्मा द्वारा ‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सभी महिला स्टाफ को एप को डाउनलोड करने का और संचालित करने का तरीका समझाया गया। वही उनके द्वारा राजकोप सिटीजन एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने और ‘नीड हेल्प’ ऑप्शन का लाइव डेमो दिया गया।

बीना शर्मा ने महिलाओं को बताया कि जिले भर में महिलाओ और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट की कई टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। गुमशुदा लड़कियों की तलाश कर उन्हें परिजनों से मिलाने में भी यह यूनिट अहम भूमिका निभा रही है। इसका असर यह है कि अब महिलाएं बिना किसी डर के देर रात तक अपने काम से शहर में आवाजाही कर रही हैं और खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। किसी प्रकार के शोषण और प्रताड़ना की शिकायत हर महिला बिना डरे इस राजकोप सिटीजन एप के माध्यम से मदद प्राप्त कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!