क्राइममध्य प्रदेश

डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन देकर हिंदू युवती से दुष्कर्म, डॉक्टर गिरफ्तार

गांव में तनाव भारी पुलिस बल तैनात

डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन देकर हिंदू युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

इंदौर, मध्यप्रदेश। महू के पातालपानी क्षेत्र में एक डॉक्टर पर युवती को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने और फोटो के जरिए चार महीने तक ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पातालपानी स्थित बेलामोर रिसॉर्ट के एक कमरे से युवती के साथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर और क्लिनिक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले वह गुजरखेड़ा स्थित आरोपी डॉ. सईद खान के क्लिनिक पर इलाज कराने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए।

बाद में इन्हीं तस्वीरों के आधार पर वह लगातार युवती को ब्लैकमेल कर मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। रविवार को आरोपी ने युवती को पातालपानी के बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया था। इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई। वे भी मौके पर पहुंच गए और कमरे से आरोपी को युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

ग्रामीण और संगठन से जुड़े लोग आक्रोशित

इधर, घटना की जानकारी फैलते ही युवती के परिजन, ग्रामीण और संगठन से जुड़े लोग आरोपी के आम्बाचंदन स्थित घर पहुंच गए, जहां तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। इसके बाद भीड़ गुजरखेड़ा स्थित आरोपी के बंद क्लिनिक पर पहुंची और वहां भी पथराव किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बड़गोंदा थाना टीआई प्रकाश वास्कले के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रिसॉर्ट में कर रहा था हवाबाजी

इधर, हिंदूवादियों ने जैसे ही जिहादी को पकड़ा तो वह पहले तो खुद को डॉक्टर बताते हुए जमकर हवाबाजी करने लगा। इसके बाद हिंदूवादियों ने उसे अपनी भाषा में सबक सिखाते हुए खातिरदारी कर दी। जिसके बाद वह हाथ जोड़ता नजर आया। हालांकि हिंदूवादी और गांव वाले उसे पीटते हुए रिसॉर्ट से थाने ले गए और पुलिस के हवाले किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!