राजस्थान

चित्तौड़गढ़ में अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

बडी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक भी जब्त

अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, बडी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक भी जब्त

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। शहर की ऐतिहासिक धरा और शौर्य की नगरी चित्तौड़गढ़ को सुंदर, व्यवस्थित और सुगम बनाने के संकल्प के साथ नगर परिषद प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर में बेतरतीब फैलते अतिक्रमण, संकरी होती सड़कों और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद आयुक्त के कड़े निर्देशों पर आज सेंघवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बड़ी, संयुक्त और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जेसीबी ने ढहाए अवैध ढांचे, टीम ने जब्त किया प्लास्टिक

राजस्व अधिकारी कमलेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में नगर परिषद का अतिक्रमण निरोधक दस्ता और पुलिस बल दोपहर कों भारी साजो-सामान के साथ सेधवा हाउसिंग बोर्ड पहुँचा। यहाँ कई वर्षों से सड़क सीमा और फुटपाथ पर जमाए गए पक्के और अस्थाई अतिक्रमणों पर जेसीबी (पीला पंजा) चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया गया। देखते ही देखते सड़क चौड़ी नजर आने लगी और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया ।

इस कार्रवाई के दौरान टीम ने आसपास की दुकानों पर औचक निरीक्षण भी किया, जहाँ भारी मात्रा में सरकार द्वारा प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक और थर्माकोल के डिस्पोजल गिलास, कटोरियाँ आदि पाए गए। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध प्लास्टिक सामान जब्त किया और दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया।

कल के लिए अलर्ट चंदेरिया और कलेक्ट्री चौराहे पर चलेगा पीला पंजा

नगर परिषद प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। आयुक्त के आदेशानुसार, अतिक्रमण निरोधक दल कल चंदेरिया उप-नगरीय क्षेत्र, कलेक्ट्री चौराहा, प्रताप नगर और गाडोलिया लोहार स्कूल के सामने मुख्य सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई करेगा। संबंधित क्षेत्रों के दुकानदारों और निवासियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने अवैध कब्जे और सामान समय रहते हटा लें, अन्यथा परिषद बलपूर्वक कार्रवाई करेगी और सामान जब्त कर लिया जाएगा।

जागरूक नागरिक, सुंदर शहर

कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी कमलेंद्र प्रताप सिंह ने केवल डंडा ही नहीं चलाया, बल्कि स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को प्रेमपूर्वक समझाइश भी की। उन्होंने जागरूक नागरिकों की भूमिका पर जोर देते कहा आपकी सक्रिय भागीदारी सें अपने आसपास हो रहे किसी भी नए अतिक्रमण या अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत नगर परिषद को दें। आप शहर की आँखें हैं। भविष्य में किसी भी सार्वजनिक मार्ग, नाली या फुटपाथ पर स्थाई या अस्थाई कब्जा न करें। यह अपराध है और शहर के विकास में बाधा है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री पूरी तरह बंद करें। यह पर्यावरण और आपके स्वास्थ्य के लिए घातक है। “जब रास्ते चौडें खुले होंगे और शहर प्लास्टिक-मुक्त होगा, तभी चित्तौड़गढ़ सही मायने में सुंदर और स्मार्ट बनेगा । अतिक्रमण न केवल कानूनन अपराध है । आइए, हम सब मिलकर—अपने शहर को अतिक्रमण और प्लास्टिक मुक्त बनाने के दैनिक अभियान में जुड़ें।”

रिपोर्ट_आकाश शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!