राजस्थान

“पराठा गली” किदवई नगर में गरजा नगर परिषद का बुलडोजर

रोडवेज बस स्टैंड के पास हटाए अवैध अतिक्रमण

किदवई नगर में गरजा नगर परिषद का ‘पीला पंजा’

आयुक्त ने ‘पराठा हाउस’ संचालकों को दी नसीहत

आकाश शर्मा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान| शहर की सूरत बदलने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद आयुक्त के निर्देशन में चलाया जा रहा ‘दैनिक स्वच्छता एवं अतिक्रमण मुक्त अभियान’ बुधवार को किदवई नगर और रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र पहुँचा। यहाँ नगर परिषद की टीम ने कड़े तेवर दिखाते हुए सड़क सीमा में फैले अतिक्रमणों को साफ किया और व्यापारियों को सख्त हिदायत दी।

आयुक्त ने की समझाइश,ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति !

अभियान के दौरान स्वयं नगर परिषद आयुक्त ने किदवई नगर रोड पर स्थित ‘पराठा हाउस’ के संचालकों से सीधी बात की। आयुक्त ने समझाया कि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संचालकों से कहा, “शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग करें। आपके ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़ा करने से जाम की स्थिति बनती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” परिषद द्वारा व्यापारियों को वैकल्पिक स्थान भी सुझाए गए, जिस पर कई दुकानदार सहमत दिखे और उन्होंने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया ।

चेतावनी के बाद भी नहीं हटने वालों पर ‘एक्शन’ !

गौरतलब है कि नगर परिषद ने इस कार्रवाई से 24 घंटे पहले ही मुनादी करवाकर चेतावनी दे दी थी। बावजूद इसके, जिन लोगों ने अपने अवैध कब्जे नहीं हटाए, उनके खिलाफ दस्ते ने सख्ती बरती। जेसीबी की मदद से अवैध ढांचों को ढहाया गया और मौके से भारी मात्रा में अतिक्रमण का सामान जब्त कर लिया गया ।

इस क्षेत्र में धीरें धीरें व्यवसायिक काम्पलेक्स खुलतें जा रहे है गौरतलब बात ये है कि इस क्षेत्र में पार्किग व्यवस्था देने के नाम पर काम्पलेक्स मालिक चुप है जबकि नियम के अनुसार पार्किग अनिवार्य है नगरपरिषद भी तभी अनुमति देता है । क्या नगरपरिषद प्रशासन इस बात की और भी ध्यान देगा जिन्होने नियम विरूद्व कार्य किया है उन पर कार्यवाही और जुर्माना लगाने के साथ नियमों की पालना करवाई जायेगी या फिर राम भरोस ही छोड दिया जायेगा ।

आमजन और व्यापारियों के लिए विशेष संदेश

नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि चित्तौड़गढ़ को एक ‘स्मार्ट और सुंदर शहर’ बनाने के लिए है। सहयोग की अपील- सभी दुकानदारों, ठेला चालकों और ऑटो रिक्शा संचालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय करें। स्वच्छता का ध्यान- अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ गीले और सूखे कचरे के सही निस्तारण की भी समझाइश की गई।

नगर परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान थमने वाला नहीं है। आयुक्त के आदेशानुसार, गुरुवार को कलेक्ट्री चौराहा ,प्रताप नगर,गाडोलिया लोहार स्कूल के सामने वाली मुख्य सड़क सें अतिक्रमण निरोधक दस्ता शहर के इन प्रमुख क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देगा । संबंधित क्षेत्रों के दुकानदार और निवासी समय रहते अपना अवैध कब्जा और सड़क पर रखा सामान हटा लें। कल की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी और नियम विरुद्ध पाए जाने पर सामान जब्ती के साथ भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

“आओ हम सब मिलकर अपने शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुंदर बनाएं।” — नगर परिषद प्रशासन, चित्तौड़गढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!