राजस्थान

राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू

आरावली बचाओ अभियान सियासत के बीच राजस्थान सरकार ने अहम फैसला

राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू

अरावली सियासत के बीच राजस्थान सरकार का अहम फैसला

राज्य सरकारसियासत के बीच राजस्थान सरकार ने अहम फैसला की ओर से दावा किया गया है कि अवैध खनन के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत पहल की गई है. यह अभियान अवैध खनन के सभी पहलुओं को कवर करेगा, जिसमें गैर-कानूनी खुदाई, परिवहन और भंडारण शामिल हैं

जयपुर, राजस्थान। अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सोमवार से राजस्थान प्रदेश में संयुक्त अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा और राजस्थान के 20 जिलों में प्रभावी रूप से लागू रहेगा।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि अभियान को लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

जिला प्रशासन और खान विभाग का संयुक्त ऑपरेशन 

इस टीम में खान विभाग से खनि अभियंता, सतर्कता खनिज अभियंता, सहायक खनिज अभियंता, भू-वैज्ञानिक एवं तकनीकी कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं, राजस्व विभाग से उपखंड स्तर के अधिकारी, पुलिस विभाग से उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी, परिवहन विभाग से निरीक्षक या उपनिरीक्षक तथा वन विभाग से रेंजर स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा खनिज रक्षक और बॉर्डर होमगार्ड के जवान भी अभियान में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!