
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर अवैध ऑटो और चालकों पर कानूनी कार्यवाही की मांग, ऑटों रिक्शा चालक यूनियन (इंटक) ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौपा परिवाद
चित्तौड़गढ़, राजस्थान। चित्तौड़गढ़ एक पयर्टक स्थल है। यहां के दुर्ग को हेरिटेज में शामिल किया गया है। यहा चित्तौड़गढ़ किला देखने के लिये आये दिन सैकडों सैलानी दर्शनार्थीगण घुमने आते है। कई पर्यटक ऑटों में बैठकर किला घुमने आते व जाते है। ऑटों रिक्शा चालक यूनियन के जिला अध्यक्ष अयुुब अली ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ शहर में बाहरी जिलों के कई अवैध ऑटो संचालित हो रहे है। वही अवैध अन्य क्षेत्र के ऑटो नाबालिगों चालकों के द्वारा चलाए जा रहेभाई। जिनके अनकंपलीट दस्तावेज होने के बावजूद यह ऑटो चालक पर्यटकों को किलें पर घुमाने लाते ले जाते है। पर्यटकों के साथ कभी भी कोई भी संगीन वारदात कारित हो की आशंका बनी रहती है। दस्तावेजों के अभाव में पर्यटकों को किसी भी प्रकार का दुर्घटना दावा क्लेम लाभ न्यायालय से प्राप्त होने वाला नहीं है। दुर्ग पर आने व जाने का प्रति व्यक्ति किराया मात्र 40 रूपये है किंतु उक्त अवैध ऑटों चालको द्वारा अपनी मनमानी करते हुए भारी किराया राशि अवैध तौर से वसूल कर पर्यटकों के साथ धोखाधडी की जा रही है।
चित्तौड़गढ़ शहर में वर्तमान में करीब 1500-2000 हजार ऑटों चालक, ऑटों चलाकर अपना व अपने परिवार की आजीर्विकोपार्जन करते चले आ रहे है तथा यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण आज इस बड़े शहर में कई ऑटों चित्तौड़गढ़ जिलें से बाहरी जिलों के होकर उक्त ऑटों को उनके चालक जो नाबालिग है जिनके पास वाहन चलाने का वैध एवं प्रभावी लाईसेंस भी नहीं है ना ही फिटनेस एवं परमीट कंपलीट है एवं ना ही पॉल्युशन सर्टीफिकेट एवं बीमा सर्टीफिकेट कंपलीट है जिस ओर यातायात पुलिस का कोई प्रभावी ध्यान भी नहीं है तथा परिवहन विभाग का भी ध्यान इस ओर नहीं है।
ऑटो रिक्शा चालक यूनियन का आरोप है कि यातायात विभाग एवं परिवहन विभाग की लापरवाही से कई दुघर्टनाये आज घटित हो रही है तथा इनके द्वारा समय समय पर दस्तावेजों की चैंकिंग व वैध लाईसेंस प्रक्रिया नहीं अपनाये जाने के कारण सैकडों सेलानियो, पर्यटकों को अपनी जान को जोखिम में डालना पड रहा है।
ऑटो युनियन द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कई बार जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के समक्ष व जिला कलक्टर के यहा एवं परिवहन विभाग में कई लिखित आवेदन दिये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। प्रशासन के द्वारा बाहरी देश-विदेशी पर्यटको के जीवन के साथ में खिलवाड किया जा रहा है जिससे उपरोक्त सम्बंध में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु पुनः जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया।
बता दे कि उक्त आशय की घटना की रिपोर्ट ऑटो चालक युनियन के द्वारा एसपी के समक्ष दिनांक 10/10/2025 को गैरसायलान के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु पेश की थी जिस पर उक्त पत्रावली पुलिस चौकी दुर्ग पर प्रेषित की गई उसके बाद युनियन अध्यक्ष अयुब अली के बयान लेखबद्ध किये गये व गवाहन के बयानात लेखबद्ध किये गये किंतु बयानात लेखबद्ध किये जाने के बाद आज दिवस तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे गैरसायलान के हौंसले बूलंद है।
मामले को लेकर दोषी व्यक्तियों एवं नाबालिग ऑटों चालको एवं अन्य जिलों के ऑटो चालकों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है। वही 10 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं होने की दशा में युनियन द्वारा हड़ताल कर धरना प्रदर्शन की बात कही है। जिसमे आपातकाल सेवा भी बंद करने कों कहा है।
ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष अयुब अली, जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक अली, नगर अध्यक्ष शंकर राव, सलाहकार रूस्तम खान , उपाध्यक्ष राकेश पटवा, सुल्तान, बन्टी बसोड, मुकेश, प्रकाश दास, मुन्ना खान, रतन, शैतान सिंह, प्रकाश राव, अजीज खॉॅ, दुर्गेश, मुकेश जायसवाल, आदि ऑटोचालक मौजुद रहे।




